रायपुर। BREAKING NEWS : राजधानी रायपुर के सिविल लाइन क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हो गया है। हादसे में एक स्कूली बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना छत्तीसगढ़ क्लब के पास की बताई जा रही है।
Read More : BREAKING NEWS : शराब घोटाला मामला; सुप्रीम कोर्ट से कवासी लखमा को मिली अंतरिम जमानत, 378 दिन बाद जेल से बाहर आने का रास्ता साफ
जानकारी की मानें तो आज सुबह लाभांडी निवासी 14 वर्षीय अंश सतवानी अपनी 10 वर्षीय बहन अनिशा को स्कूल छोड़ने जा रहे थे। तभी यह हादसा हो गया। बताया जा रहा है ट्रैफिक पुलिस की वाहन उठाने वाली गाडी ने ठोकर मारी है।
Read More : BREAKING NEWS : डीएसपी कल्पना वर्मा पर गिरी गाज, तत्काल निलंबन की हुई कार्रवाई
BREAKING NEWS : आपको बता दें कि दोनों बच्चे सिविल लाईन क्षेत्र के निजी स्कूल में पढ़ाई करते थे। जहां जाने के लिए दोनों भाई-बहन निकले थे। तभी सिविल लाईन स्थित छत्तीसगढ़ क्लब के पास यह हादसा हो गया। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस बल पहुंच गई है। और परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। मौके पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।






