विष्णु कसेरा/सूरजपुर। BREAKING NEWS : गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर सूरजपुर में एक बेहद चौंकाने वाली और शर्मनाक लापरवाही सामने आई है। इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, सूरजपुर कार्यालय में 26 जनवरी को न तो तिरंगा फहराया गया और न ही कोई औपचारिक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिससे संस्था की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
जहां एक ओर पूरा देश गणतंत्र दिवस की भावना में डूबा रहा, वहीं मानवीय सेवा और राष्ट्रीय मूल्यों की प्रतीक मानी जाने वाली रेडक्रॉस सोसायटी का कार्यालय पूरे दिन सूना पड़ा रहा। न झंडारोहण, न राष्ट्रगान और न ही कोई जिम्मेदार पदाधिकारी मौके पर नजर आया। इस बड़ी चूक को लेकर रेडक्रॉस सोसायटी के कई सदस्यों में भारी नाराजगी देखने को मिली। सदस्यों का कहना है कि संस्था का मूल उद्देश्य सेवा, संवेदनशीलता और राष्ट्र के प्रति सम्मान रहा है, लेकिन वर्तमान में यह संस्था सेवा केंद्र की बजाय राजनीति का अड्डा बनकर रह गई है।
Read More : Surajpur News : शराब के नशे में विवाद, पत्नी की हत्या कर शव कुएं में फेंका, आरोपी अशोक रजक फरार
BREAKING NEWS : नाराज सदस्यों ने आरोप लगाया कि पदाधिकारी केवल पद और रसूख तक सीमित रह गए हैं। राष्ट्रीय पर्वों तक को नजरअंदाज किया जाना इस बात का संकेत है कि संस्था की आत्मा कहीं खो गई है।
अब सवाल यह उठता है कि क्या जिला प्रशासन इस गंभीर लापरवाही पर संज्ञान लेगा?
क्या रेडक्रॉस जैसी प्रतिष्ठित संस्था की साख यूं ही गिरती रहेगी?
या फिर जिम्मेदारों से जवाबदेही तय की जाएगी?
BREAKING NEWS : फिलहाल यह मामला जिलेभर में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग यह जानना चाहते हैं कि गणतंत्र दिवस पर तिरंगा न फहराना क्या सिर्फ लापरवाही है या इससे भी बड़ी सच्चाई छुपी है।
#Republic Day 2026 #surajpur #cmo #Raipur #bjp






