Suicide Attempt : कांस्टेबल ने खुद को मारी गोली, गंभीर हालत में रायगढ़ मेट्रो हास्पिटल में कराया गया भर्ती

Suicide Attempt : रायगढ़. रायगढ़ जिले के जूटमिट थाना क्षेत्र से बड़ी खबर आ रही है। यहां पदस्थ कांस्टेबल ने रविवार दोपहर खुद को गोली मार ली है। जिसे गंभीर हालत में मेट्रो हास्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां से रायपुर रेफर कर दिया गया है।
आपको बता दें कि चांमारी मोहल्ले में रविवार उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल हो गया। जब कांस्टेबल सनी मालाकार ने खुद को गोली मार ली है। गंभीर हालत में कांस्टेबल को मेट्रो हास्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां से राजधानी रायपुर रेफर कर दिया गया है।
Read More : BIG BREAKING : मां, पत्नी और बच्चों का हत्यारा बनाया सनकी युवक, फिर खुद को मारी गोली Suicide Attempt
Suicide Attempt : घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पुलिस कप्तान दिव्यांग पटेल मातहत अफसरों के साथ मेट्रो हॉस्पिटल पहुंचे। जहां उनके कांस्टेबल स्वास्थ्य की जानकारी डाक्टरों की टीम से ली। सुसाइड अटेम्प्ट की वजह घरेलू कलह को बताया जा रहा है। जिसके चलते कांस्टेबल ने इस घटना को अंजाम दिया है।