CHHATTISGARH

CG NEWS : माहेश्वरी समाज की महिलाओं ने साड़ी वॉकेथान का किया आयोजन, तीजन बाई बनकर पहुंची प्रतिभागी ने मोह मन

रायपुरCG NEWS : अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला संगठन की अष्टसिद्धा एवं संस्कृति सिद्धा समिति द्वारा शनिवार को महेश नवमी पर्व पर साड़ी वॉकेथान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, उक्त जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ इकाई की मीडिया प्रभारी कविता राठी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजू बांगड़ व राष्ट्रीय महामंत्री ज्योति राठी के मार्गदर्शन में प्रतिभागी महिलाओं ने संकल्प लिया कि अगली पीढ़ी तक साड़ी पहनने की कला को पहुंचाएंगे एवं इस प्रथा को गर्व और सम्मान के साथ जीवित रखेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष शशि गट्टानी व प्रदेश सचिव रूपा मुंदडा ने कहा कि संस्कृति का सम्मान, साड़ी में वॉकेथान का अभियान कार्यक्रम को सभी स्थानीय संगठन में आयोजित किया गया। इस आयोजन के पश्चात माहेश्वरी समाज की 35 प्रोफेशनल महिलाओं एवं युवतियों का दुपट्टा, श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। वहीं आयोजन को यादगार बनाने के लिए नीना राठी द्वारा विशेष कैरेक्टर तीजन बाई के गेटअप में पहुंची जहां इस महान हस्ती की सुंदरता का बेहतर रूप से प्रदर्शन किया गया।

Read More : CG NEWS : महेश नवमी पर्व पर आयोजित होगा साड़ी वॉकेथान, महान हस्तियां बन पहुंचेगी महिलाए

CG NEWS : कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अपर कलेक्टर सचिन भूतड़ा, प्रदेश सभा अध्यक्ष सुरेश मुंदडा, सचिव कमल किशोर राठी, रायपुर गोपाल मंदिर के ट्रस्टी ओमप्रकाश नागोड़ी, युवा मंडल अध्यक्ष निलेश मुंदडा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रतिभा नत्थानी एवं मधु राठी ने किया।

CG NEWS : कार्यक्रम की राष्ट्रीय महामंत्री ज्योति राठी ने संबोधित करते हुए कहा कि यह एक कार्यक्रम नहीं बल्कि एक संदेश है। भारत की महिलाओं की सदियों से चली आ रही साड़ी की परंपरा को कायम रख भारतीय संस्कृति का भविष्य में भी सुंदर इतिहास बनाए रखने का।

Related Articles

Back to top button