रायपुर। CRIME NEWS : राजधानी रायपुर पुलिस को चोरी के मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। 3 नग महंगी बाइक चोरी करने वाले 2 चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना आमानाका, गुढियारी एवं तेलीबांधा क्षेत्र में चोरों ने 2 बूलेट, 1 बर्गमेन सहित 3 नग दोपहिया वाहन पर हाथ साफ किये थे। आरोपियों को चिन्हांकित कर गिरफ्तार करने में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की अहम भूमिंका रही।
Read More : CRIME NEWS : अलग-अलग थाना क्षेत्रों में अवैध शराब बेचते दो महिला आरोपी गिरफ्तार, थमने का नाम नहीं ले रहा कोचियागिरी का खेल…
आरोपियों के कब्जे से चोरी की 3 नग महंगी दोपहिया वाहन जप्त किया गया है। जप्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 4,50,000/- रुपए आंकी गई है। आरोपियों के विरूद्ध थाना आमानाका में अपराध क्रमांक 152/25, थाना गुढियारी में अपराध क्रमांक 178/25 तथा थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 306/25 धारा 303(2) बी.एन.एस. का पंजीबद्ध किया गया है।
Read More : CRIME NEWS : 8 लाख के गांजा साथ ओडिशा के 5 अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
CRIME NEWS : गिरफ्तार आरोपियों के नाम शिवम सिंग राजपूत निवासी एचएमटी चौक थाना आजाद चौक रायपुर, आयुष उर्फ बबली राउत निवासी गोकुल नगर गली नंबर 2 हनुमान मेडिकल के पास थाना गुढ़ियारी रायपुर है।