रायपुर। Excise News : प्रदेश का आबकारी विभाग हमेशा सुर्खियों में रहता है। पिछली सरकार में 22 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार के चलते सुर्खियां बटोरते रहा। तो अब बीजेपी सरकार में सरकारी शराब दुकानों में कार्य कर रहे सुपरवाइजर व सेल्समेन जैसे निचले तबके के कर्मचारियों को सैलरी नहीं मिली है। इन कर्मचारियों की सैलरी बहुत मोटी नहीं है। जो एकात महीने नहीं मिलने से अपना घर चला सकें। इनका सैलरी 10 हजार से 15 हजार रुपये के बीच है।
Read More : Hoarding Falling : होर्डिंग गिरने से 14 लोगों की मौत, 74 घायल, कंपनी पर FIR दर्ज Excise News
Excise News : आपको बता दें कि आबकारी विभाग के निचले तबके कर्मचारियों में सैलरी नहीं मिलने से भारी आक्रोशित दिख रहे हैं। और सैलरी नहीं मिलने से छला हुआ महसूस कर रहे हैं। नाम नहीं बताने की शर्ताें में लोगों ने विभाग की कई अनियमितताओं से भी पर्दा उठा दिया है।