जांजगीर-चांपा. Janjgir News : जिले के सत्तिगुडी गांव से होकर गुजरी हाईटेनश टावर में युवक करण कंवर चढ़ा गया। जिससे मौके पर ग्रामीणों के बीच अफरा तफरी मच गई। करीब दो घंटे तक टावर में चढ़ा युवक ड्रामा करता रहा, समझाइश देने के बाद सुरक्षित नीचे उतर आया। राहत की बात रही कि उस हाईटेंशन टावर में बिजली प्रवाहित नहीं हो रही थी नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना पंतोरा चौकी क्षेत्र की घटना है।
Read More : Janjgir News : जांजगीर नगर पालिका में भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, जभ्रष्टाचार और अनियमितता के लगे गंभीर आरोप
Janjgir News : पंतोरा चौकी प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि युवक करण कंवर 24 साल जोकि रोजी मजदूरी का काम करता है। वह बुधवार को काम से वापस लौटा और मोबाईल नहीं मिलने पर नाराज होकर अपनी मां को बोलने मोबाईल दिलाने को कहने लगा। जिसके बाद दोपहर करीबन 3 बजे के बाद घर से निकलकर गांव से होकर गुजरी हाईटेनश टावर करीबन 30 से 35 फिट की ऊंचाई में चढ़ गया। जिसके बाद मोबाईल दिलाने की मांग करता रहा। दरअसल, बड़ा भाई ने करण कंवर की मोबाईल लेकर कमाने खाने दूसरा राज्य चल गया है। इसी बात को लेकर वह टावर में चढ़कर ड्रामा करते हुए,अभी मोबाईल देने की मांग करने लगा। जिसके बाद 2 घंटे तक समझाइश देते हुए नए मोबाइल देने की बात कहने पर वह मान गया और उसे सुरक्षित टावर से नीचे उतरा गया।





