रायपुर। Kawasi Lakhma Latest Update : पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा आज शाम रायपुर केन्द्रिय जेल से रिहा होंगे। वे शराब घोटाला कांड में एक साल से ज्यादा समय से जेल में बंद हैं। उन्हें सुप्रीम कोर्ट से सशर्त जमानत मिली है। सुप्रीम कोर्ट के अनुसार लखमा इस दौरान छत्तीसगढ़ में नहीं रह सकते। सिर्फ सुनवाई के दौरान ही प्रदेश में आ सकते हैं। इस दौरान अपनी मोबाइल नंबर, पता सहित सभी जानकारी कोर्ट में जमा करानी होगी। लखमा पिछले 379 दिनों से जेल में बंद हैं।
शराब घोटाला के सभी आरोपियों को एक-एक कर बेल मिल रही है। हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को बेल मिली थी। जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी तंज कसते नजर आ रही थी। भूपेश बघेल अपने बेटे को बचा लिये। और अपने पुराने साथी की सूध नहीं ले रहे हैं।
Read More : BREAKING NEWS : शराब घोटाला मामला; सुप्रीम कोर्ट से कवासी लखमा को मिली अंतरिम जमानत, 378 दिन बाद जेल से बाहर आने का रास्ता साफ Kawasi Lakhma Latest Update
Kawasi Lakhma Latest Update : आपको बता दें कि पूर्व मंत्री लखमा को ईडी ने 15 जनवरी 2025 को किया था। तब से वे जेल में बंद हैं। मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में ढ़ाई घंटे की लंबी बहस के बाद कोर्ट ने सशर्त जमानत दी है। जिसके बाद आज वे जेल से रिहा होंगे।







