रायपुर। Liquor price hike : प्रदेश के शराबियों के लिए बुरी खबर आ रही है। राज्य सरकार ने शराब के दाम बढ़ाने का फैसला लिया है। शराब के बढ़े हुये दाम 1 अप्रैल 2026 से लागू हो जाएंगे।
आपको बता दें कि राज्य सरकार ने नई आबकारी नीति को मंजूरी दे दी है। राज्य सरकार ने शराब पर रिवाइज्ड एक्साइज ड्यूटी के बारे में नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसे 30 जनवरी, 2026 को गजट में पब्लिश किया गया। नए रेट 1 अप्रैल, 2026 से लागू होंगे। इसके तहत, देशी-विदेशी शराब और बीयर महंगी हो जाएंगी।
Read More : Liquor Price Hike : छत्तीसगढ़ में शराब के बढ़ेंगे दाम, इस दिन से होगी लागू
Liquor price hike : जारी नोटिफिकेशन की मानें तो विदेशी शराब पर ड्यूटी रिटेल सेल प्राइस के आधार पर तय होगी। शराब का ब्रांड जितना महंगा होगा, उस पर उतना ही अधिक टैक्स वसूली जाएगा। इतना ही नहीं देशी शराब, बीयर और रेडी-टू-ड्रिंक बेवरेज पर भी टैक्स बढ़ाया गया है।







