रायपुर। Local News : राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र अंतर्गत अटल एक्सप्रेसवे पर रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार मालवाहक गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में वाहन चालक और सहचालक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
Read More : local News : अवैध धान पर जिला प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्यवाही,,,खाद्य एवं राजस्व विभाग ने की संयुक्त कार्यवाही
प्राप्त जानकारी के अनुसार मालवाहक गाड़ी अटल एक्सप्रेसवे से तेज गति में गुजर रही थी। इसी दौरान चालक का वाहन पर से नियंत्रण हट गया, जिससे गाड़ी डिवाइडर से टकराते हुए पलट गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और चालक-सहचालक वाहन में ही फंस गए।
हादसे की सूचना मिलते ही तेलीबांधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को बाहर निकाला गया और तत्काल 108 एंबुलेंस की सहायता से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Read More : Local News : पूर्व राज्यपाल अनुसुइया उईके ने बसंत पण्डो से की वीडियो कॉलिंग, पण्डो नगर आने का मिला नेवता
Local News : पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और वाहन पर नियंत्रण खोना माना जा रहा है। फिलहाल दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटाकर यातायात सामान्य किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। गौरतलब है कि अटल एक्सप्रेसवे पर लगातार हो रही तेज रफ्तार दुर्घटनाएं प्रशासन के लिए चिंता का विषय बनी हुई हैं।







