रायपुर. Local News : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है, जिसमें नए चेहरों को भी मौका दिया गया है। टीम में 8 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री और 8 मंत्रियों की नियुक्ति की गई है।
जनवरी में प्रदेश अध्यक्ष का पद संभालने के बाद से किरण सिंहदेव पुरानी टीम के साथ ही काम कर रहे थे। इस बीच टीम के कई सदस्य नई जिम्मेदारियों में चले गए। केदार कश्यप मंत्री बने, अनुराग सिंहदेव को नई भूमिका सौंपी गई, संजय श्रीवास्तव को नई जिम्मेदारी मिली और रामू रोहरा महापौर चुने गए।
Read More : Local News : आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही, 69.68 लीटर अवैध मदिरा व चार दोपहिया वाहन जब्त
Local News : सूत्रों के अनुसार, नई टीम का गठन संगठन मंत्री पवन साय, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, सह संगठन मंत्री शिवप्रताप सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री बी.एल. संतोष, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से चर्चा के बाद किया गया है।