MATS University ; रायपुर। मैट्स विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय द्वारा 11 और 12 मार्च 2026 को पंदरी स्थित इंपैक्ट सेंटर में विकसित भारत के लिए वैश्विक वैज्ञानिक कल्याण विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन का उद्देश्य वैज्ञानिक शोध, नवाचार और सामाजिक विकास के बीच संबंधों को मजबूत करना है।
उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में Kushabhau Thakre Patrakarita Avam Jansanchar Vishwavidyalaya के कुलपति Prof. Dr. Manoj Dayal उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मैट्स विश्वविद्यालय के कुलपति Prof. Dr. K. P. Yadav ने की। अपने संबोधन में प्रो. दयाल ने वैज्ञानिक योगदान और वैज्ञानिक सोच के बीच अंतर स्पष्ट करते हुए कहा कि आज के समय में शिक्षा को अंतःविषयक दृष्टिकोण अपनाने की जरूरत है, जहां विज्ञान, प्रौद्योगिकी और सामाजिक विज्ञान मिलकर समाज के विकास में योगदान दें।
Read More : MATS University में “MATS Khel Mahotsav 2026” का भव्य शुभारंभ
कुलपति प्रो. के. पी. यादव ने भारतीय ज्ञान प्रणाली के महत्व को रेखांकित करते हुए “वसुधैव कुटुंबकम” के सिद्धांत को वैश्विक सहयोग और समावेशी विकास का आधार बताया। सम्मेलन के संयोजक और विज्ञान संकाय के विभागाध्यक्ष Dr. Ashish Saraf ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह सम्मेलन वैज्ञानिक संवाद को बढ़ावा देने का मंच है, जहां शोध और नवाचार के माध्यम से राष्ट्रीय विकास, पर्यावरणीय स्थिरता और सामाजिक कल्याण के नए आयाम तलाशे जाएंगे।
यह सम्मेलन कुलाधिपति Gajraj Pagaria और महानिदेशक Priyesh Pagaria के संरक्षण में आयोजित हो रहा है। रजिस्ट्रार Gokulanand Panda ने आयोजन सचिव के रूप में सम्मेलन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में वैज्ञानिक अनुसंधान और नवाचार की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
Read More : MATS स्कूल ऑफ़ फार्मेसी ने चिकित्सा शिविर का किया आयोजन
तकनीकी सत्र के पहले दिन मुख्य वक्ता के रूप में Pandit Ravishankar Shukla University के प्रोफेसर Dr. K. K. Shukla ने खाद्य उद्योग की चुनौतियों और भारत की जीडीपी वृद्धि में इसकी भूमिका पर विचार रखे। वहीं BIT Raipur की प्रोफेसर Dr. Sunita Sahuने भारी धातु विषाक्तता और इसके जैव रासायनिक प्रभावों पर व्याख्यान दिया। सम्मेलन के दूसरे दिन National Chemical Laboratory पुणे के प्रोफेसर Dr. Rohit Sharma और Government College Harrai छिंदवाड़ा की प्रोफेसर Dr. Sapna Rai अपने नवोन्मेषी व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम में सह-संयोजक Dr. Prashant Mundeja, अनुसंधान एवं विकास निदेशक Dr. Manisha Agrawal, वाणिज्य एवं प्रबंधन विभागाध्यक्ष Dr. Umesh Gupta, सूचना प्रौद्योगिकी विभागाध्यक्ष Dr. Omprakash Chandrakar सहित बड़ी संख्या में संकाय सदस्य, शोधार्थी और छात्र उपस्थित रहे।







