दुर्ग। Opium Farming in CG : राजधानी रायपुर से लगे दुर्ग जिले के समोदा क्षेत्र में अफीम की अवैध खेती का खुलासा होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि यह खेती भाजपा से जुड़े एक स्थानीय नेता द्वारा कराई जा रही थी। मामले के उजागर होने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने अपने नेता विनायक ताम्रकार को पार्टी से निलंबित कर दिया है, वहीं पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गए हैं।
मामला सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में भी हलचल तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मुद्दे को सदन में उठाने की बात कही है। वहीं सत्तापक्ष की ओर से अब तक कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। पिछली सरकार में हुए भ्रष्टाचार के मुद्दे को आधार बनाकर सत्ता में आई भाजपा का इस मामले पर मौन रहना अब लोगों को खटकने लगा है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर भाजपा नेता का अफीम कनेक्शन क्या है और यह रिश्ता क्या कहलाता है।
Read More : Opium Farming in CG : मक्का की आड़ में 9 एकड़ में अफीम की खेती, भाजपा के बड़े नेताओं के साथ आरोपी की तस्वीरें…
Opium Farming in CG : बताया जा रहा है कि अफीम की यह खेती मक्का की आड़ में बड़े ही सुनियोजित तरीके से की जा रही थी। खेत के चारों ओर केला और पपीता के पौधे लगाए गए थे, जबकि बीच के हिस्से में अफीम की फसल उगाई गई थी। इसे इतनी सावधानी से छिपाया गया था कि बाहर से देखने पर यह सामान्य खेती जैसी ही लग रही थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में अफीम की कीमत लाखों रुपये प्रति किलो बताई जाती है।
इस पूरे मामले का खुलासा उस समय हुआ जब एक बच्चे ने खेत की तस्वीर खींच ली। तस्वीर सामने आने के बाद ग्रामीणों के बीच चर्चा शुरू हुई और सूचना प्रशासन तक पहुंच गई। इसके बाद पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू करते हुए अवैध फसल को नष्ट करने की कार्रवाई की।
Read More : CG NEWS : सुशासन का ढोंग रचने वाले खुद उड़ा रहे नियमों की धज्जियां, नो विज्ञापन जोन में अभी भी लगे हैं बर्थडे पोस्टर
Opium Farming in CG : मामले में राजनीतिक कनेक्शन सामने आने के बाद यह और संवेदनशील हो गया है। घटनाक्रम के बाद भाजपा ने अपने नेता विनायक ताम्रकार को पार्टी से निलंबित कर दिया है। हालांकि अब तक पार्टी की ओर से पूरे मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी ताम्रकार अक्सर अपनी ऊंची पहुंच का धौंस दिखाकर लोगों को परेशान करता था। अब मामले के सामने आने के बाद लोग निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।






