• Home
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • ENTERTAINMENT
  • BUSINESS
  • AUTOMOBILE
  • TECHNOLOGY
  • web stories
  • E-Paper
Saturday, March 7, 2026
  • Login
expresstv24.com
  • Home
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • ENTERTAINMENT
  • BUSINESS
  • AUTOMOBILE
  • TECHNOLOGY
  • web stories
  • E-Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • ENTERTAINMENT
  • BUSINESS
  • AUTOMOBILE
  • TECHNOLOGY
  • web stories
  • E-Paper
No Result
View All Result
expresstv24.com
No Result
View All Result
Home CHHATTISGARH

Opium Farming in CG : मक्का की आड़ में 9 एकड़ में अफीम की खेती, भाजपा के बड़े नेताओं के साथ आरोपी की तस्वीरें…

in CHHATTISGARH
मक्का की आड़ में 9 एकड़ में अफीम की खेती, भाजपा के बड़े नेताओं के साथ आरोपी की तस्वीरें

मक्का की आड़ में 9 एकड़ में अफीम की खेती, भाजपा के बड़े नेताओं के साथ आरोपी की तस्वीरें

0
SHARES
Share on FacebookShare on Twitter

दुर्ग। Opium Farming in CG : जिले के समोदा क्षेत्र में अफीम की अवैध खेती का बड़ा मामला सामने आने के बाद प्रशासनिक और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मक्का की फसल की आड़ में करीब 9 एकड़ जमीन पर अफीम की खेती किए जाने का खुलासा हुआ है। इस मामले में पुलिस ने Narcotic Drugs and Psychotropic Substances Act, 1985 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि खेत के चारों ओर केला और पपीता के पौधे लगाए गए थे, जबकि बीच के हिस्से में अफीम की फसल उगाई गई थी। यह फसल इतनी सावधानी से छिपाई गई थी कि बाहर से देखने पर यह सामान्य खेती जैसा ही प्रतीत होता था। अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों रुपये प्रति किलो बताई जाती है।

Read More : CG NEWS : सुशासन का ढोंग रचने वाले खुद उड़ा रहे नियमों की धज्जियां, नो विज्ञापन जोन में अभी भी लगे हैं बर्थडे पोस्टर  Opium Farming in CG  

Opium Farming in CG : इस पूरे मामले का खुलासा उस समय हुआ जब एक बच्चे ने खेत की तस्वीर खींच ली। तस्वीर सामने आने के बाद ग्रामीणों के बीच चर्चा शुरू हुई और सूचना प्रशासन तक पहुंची। इसके बाद पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और अवैध फसल को नष्ट करने की कार्रवाई की।

 

मामले में राजनीतिक कनेक्शन सामने आने के बाद मामला संवेदनशील हो गया है। इस घटनाक्रम के बाद भारतीय जनता पार्टी ने अपने नेता विनायक ताम्रकार को पार्टी से निलंबित कर दिया है। पुलिस ने विनायक ताम्रकार और भाई विकास ताम्रकार से पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार इस मामले का मुख्य आरोपी अचला राम जाट बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस टीम राजस्थान के जोधपुर के लिए रवाना हो गई है। अधिकारियों का कहना है कि इस अवैध खेती के पीछे किसी बड़े नेटवर्क के होने की आशंका है और इसकी गहन जांच की जा रही है। पुलिस, प्रशासन और नारकोटिक्स एजेंसियां मिलकर पूरे नेटवर्क की पड़ताल कर रही हैं। जांच के दौरान यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस अवैध खेती में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा इसका कारोबार किन राज्यों तक फैला हुआ है।

Read More : CG NEWS : भाजपा की वादाखिलाफी से प्रदेश का हर वर्ग व्यथित, मोदी की गारंटी के नाम पर सिर्फ छल  Opium Farming in CG  

Opium Farming in CG : अधिकारियों का कहना है कि अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और मामले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इतना ही नहीं आरोपी की तस्वीरें भाजपा के बड़े नेताओ के साथ वायरल हो रहे हैं. जिसके बाद कांग्रेस पार्टी अब हमलावर होते दिख रही है.

 

https://expresstv24.com/wp-content/uploads/2026/03/ssstwitter.com_1772878649601.mp4

 

पूर्व मुखयमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट करते हुए इसे सुशासन की अफ़ीम!! – Part 1 बताया है. साथ ही आगे लिखा है.भाजपा किसान मोर्चा के नेता विनायक ताम्रकार दुर्ग ज़िले के ग्राम समोदा में 10 एकड़ खेत में अफ़ीम की खेती कर रहे हैं. कल रात सूचना मिलते ही आज हम सब वहाँ पहुंचे हैं. बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हैं. विनायक ताम्रकार बहुत रसूख़दार आदमी बताया जा रहा है. उसका उठना बैठना बड़े अधिकारियों, मंत्रियों के साथ है. मुख्यमंत्री निवास में भी आने जाने की सूचना है. सवाल यह है कि यह प्रोजेक्ट भाजपा किसान मोर्चा का है या मंत्रियों का है?

सुशासन की अफ़ीम!! – Part 1

भाजपा किसान मोर्चा के नेता विनायक ताम्रकार दुर्ग ज़िले के ग्राम समोदा में 10 एकड़ खेत में अफ़ीम की खेती कर रहे हैं.

कल रात सूचना मिलते ही आज हम सब वहाँ पहुंचे हैं. बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हैं.

विनायक ताम्रकार बहुत रसूख़दार आदमी बताया जा रहा… https://t.co/x0XUNM864j pic.twitter.com/ySAalRTACb

— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) March 7, 2026

Previous Post

CG NEWS : सुशासन का ढोंग रचने वाले खुद उड़ा रहे नियमों की धज्जियां, नो विज्ञापन जोन में अभी भी लगे हैं बर्थडे पोस्टर

Related Posts

सुशासन का ढोंग रचने वाले खुद उड़ा रहे नियमों की धज्जियां, नो विज्ञापन जोन में अभी लगे हैं पोस्टर
CHHATTISGARH

CG NEWS : सुशासन का ढोंग रचने वाले खुद उड़ा रहे नियमों की धज्जियां, नो विज्ञापन जोन में अभी भी लगे हैं बर्थडे पोस्टर

March 7, 2026
छात्रवृत्ति समर्पण भाजपा सरकार का नया षड्यंत्र, पालकों पर सहमति पत्र देने का दबाव
CHHATTISGARH

CG NEWS : छात्रवृत्ति समर्पण भाजपा सरकार का नया षड्यंत्र, पालकों पर सहमति पत्र देने का दबाव, हजारों छात्र हो रहे वंचित

March 5, 2026
CRIME NEWS
CHHATTISGARH

CRIME NEWS : राजधानी में हत्या की वारदातों से दहशत, पांच घंटे में तीन हत्याएं, एक हिस्ट्रीशीटर गंभीर, नशा बना अपराध की बड़ी वजह

March 4, 2026
भाजपा की वादाखिलाफी से प्रदेश का हर वर्ग व्यथित, मोदी की गारंटी के नाम पर सिर्फ छल
CHHATTISGARH

CG NEWS : भाजपा की वादाखिलाफी से प्रदेश का हर वर्ग व्यथित, मोदी की गारंटी के नाम पर सिर्फ छल

March 3, 2026
रायपुर में शासकीय जमीन देखने गए पार्षद प्रतिनिधि से लोहे की पाइप से हमला
CHHATTISGARH

CRIME NEWS : रायपुर में शासकीय जमीन देखने गए पार्षद प्रतिनिधि से लोहे की पाइप से हमला, डेयरी संचालक पर केस दर्ज, ग्रामीण एसपी को भी सौंपा ज्ञापन

February 28, 2026
RAIPUR NEWS : बीजेपी चिकित्सा प्रकोष्ठ के आशुतोष द्विवेदी बने प्रदेश मीडिया प्रभारी …
CHHATTISGARH

RAIPUR NEWS : बीजेपी चिकित्सा प्रकोष्ठ के आशुतोष द्विवेदी बने प्रदेश मीडिया प्रभारी …

February 27, 2026

Browse by Category

  • AUTOMOBILE
  • Blog
  • BUSINESS
  • CHHATTISGARH
  • E-Paper
  • ENTERTAINMENT
  • INTERNATIONAL
  • JOB
  • LIFE STYLE
  • NATIONAL
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • Stock Market
  • TECHNOLOGY
  • Vastu Tips

Tags

Adani Power Limited Adani Power Plant bajaj bajaj pulsar NS400Z BIG ACCIDENT BIG BREAKING BIG NEWS BREAKING NEWS BSNL Bumper Discount CG MOVIE CG NEWS CRIME NEWS Gst Hathras LIVE iPhone15 Jio Junior Miss India Marwahi Breaking News MINI Cooper Modi Cabinet 3.0 Naxali News NTA Old Note Overrated Liquor Pandit Pradeep Ji Mishra Sehore Wale Political Drama Pradeep Mishra RAIPUR BREAKING Raipur News Save Hasdeo Save Hasdev Senior Citizen Shiva Mahapuran Shiv Mahapuran Shiv Mahapuran Katha Sofia Ansari State Gst Success Stories Surajpur Breaking T20 World Cup Today Gold Price Urfi Javed Viral Video WEATHER ALERT

Address

OWNER NAME : MAHENDRA KUMAR SAHU
Lig-1043, Sector-6, Housing Board Colony Saddu, Raipur (C.G.) Pin No.492014
Contact Us: +0771-4339188
Email Us : expresstv24today@gmail.com

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • ENTERTAINMENT
  • BUSINESS
  • AUTOMOBILE
  • TECHNOLOGY
  • web stories
  • E-Paper

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In