रायपुर। RAIPUR BREAKING : राजधानी रायपुर से लगे खरोरा हादसे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुख व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने सड़क हादसे में मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये व घायलों को 50 हजार की सहायता राशि देने का ऐलान किया है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त करते हुये मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए तथा घायलों को पचास-पचास हजार रुपए देने का ऐलान किया है।
Read More : Raipur Breaking : महादेव सट्टा मामले में आरक्षक अर्जुन सिंह की 23 मई तक बढ़ी रिमांड, बाकी आरोपी भी 29 मई तक रहेंगे जेल में
मुख्यमंत्री साय ने घायलों के समुचित उपचार के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किये हैं। जिला प्रशासन को त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों की सतत निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।
RAIPUR BREAKING : आपको बता दें कि खरोरा के समिप माजदा और ट्रक के बीच भीषण हादसा हो गया है। हादसे में 13 लोगों की मौत तथा 14 अन्य गंभीर घायल हो गये हैं।
Read More : BREAKING NEWS : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे रायपुर, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत