रायपुर। RAIPUR NEWS : राजधानी रायपुर में अब पत्रकार सुरक्षित नहीं रहे. पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। पत्रकार देवेश तिवारी को सोशल मीडिया के माध्यम से धमकी मिलने का मामला सामने आया है। जमीन माफिया बसंत अग्रवाल से जुड़े एक व्यक्ति ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। इस घटना के बाद पत्रकार जगत में रोष और चिंता का माहौल है।
कुछ समय पहले देवेश तिवारी ने जमीन से जुड़े कथित अवैध मामलों को लेकर बसंत अग्रवाल से तीखे सवाल पूछे थे। इसी दौरान दोनों के बीच बहस भी हुई थी। बताया जा रहा है कि इन सवालों से नाराज़ होकर जमीन माफिया से जुड़े लोगों ने पत्रकार को डराने-धमकाने का रास्ता अपनाया।
Read More : Raipur News : साय कैबिनेट की बैठक आज, धान खरीदी की तैयारी को लेकर होगी चर्चा
RAIPUR NEWS : बसंत अग्रवाल के एक सहयोगी ने सोशल मीडिया पर धमकी भरा वीडियो जारी किया है. जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में खुलेआम धमकी दिया जा रहा है. जिसे साफ तौर पर देखा जा सकता है. अब यह सवाल उठना लाजिमी हो गया है क्या पत्रकारों का सवाल पूछना जानलेवा हो गया है?
इस पूरे मामले ने यह भी उजागर किया है कि कथित जमीन माफियाओं के हौसले कितने बुलंद हैं और वे बेखौफ होकर पत्रकारों को निशाना बना रहे हैं। देवेश तिवारी को मिली धमकी न केवल एक व्यक्ति पर हमला है, बल्कि यह स्वतंत्र पत्रकारिता पर सीधा प्रहार माना जा रहा है।
Read More : RAIPUR NEWS : स्कूलों में सेनेटरी वेंडिंग मशीन लगाने के निर्देश, अपर मुख्य सचिव ने ली समीक्षा बैठक
RAIPUR NEWS : पत्रकार संगठनों और जागरूक नागरिकों द्वारा इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। सभी की नजरें अब प्रशासन और पुलिस पर टिकी हैं कि वे इस गंभीर मामले में क्या कदम उठाते हैं और क्या पत्रकारों को सुरक्षा मिल पाएगी।







