रायपुर/महेंद्र कुमार साहू (9907630081)। RAIPUR NEWS: राजधानी रायपुर के सड्ढू-बंजर पारा से लगे छोकरा नाला में बिल्डरों द्वारा अवैध कब्जा का खेल जोरों से खेला जा रहा है। पंडित मोतीलाल नेहरु वार्ड क्रमाक-9 से गुजरने वाले छोकरा नाला को रामा बिल्डर द्वारा दिनों दिन संकरा किया जा रहा है। जिसे लेकर सड्ढू बंजर पारा के रहवासियों ने हल्ला बोला है।
सूत्रों से मीडिया को लगातार जानकारी मिल रही थी कि बड़े पैमाने पर रामा बिल्डर द्वारा छोकरा नाला में कब्जा किया जा रहा है। जिस पर हमारी टीम मौके पर पहुंची और हकीकत जानने का प्रयास की,जिसमें वहां के रहवासी कार्तिक राम ने बताया कि पूर्व में यहां पर नाला आधा एकड़ से अधिक भूमि पर फैला हुआ था। आज 10 फीट में सिमट कर रह गया है। इतना ही नहीं एक साथ इकट्ठा हुये 2 दर्जन से अधिक लोगों ने जमीन के लुटेरों को जूता मारों सालों के नारे भी लगाये। मीडिया से बातचीत के दौरान रहवासियों में बिल्डरों के खिलाफ भारी आक्रोश भी देखा गया.
Read More : RAIPUR NEWS : सराफा कारोबारी बना भू-माफिया! टेमरी में अवैध प्लाटिंग का खेल तेज, CMO और तहसीलदार की भूमिका संदिग्ध!
RAIPUR NEWS : छोकरा नाला पर अतिक्रमण का खेल बंद होने का नाम नहीं ले रहा है। शहर के आउटर के कॉलोनियों को कव्हर करते हुये बहने वाले इस नाले में जगह-जगह दबंग अपनी रसूख के दम पर कब्जा का खेल-खेल रहे हैं। जानकारी की मानें तो पांच महीने पूर्व रामा बिल्डर द्वारा छोकरा नाला में किये गये अवैध कब्जे में नगर निगम की टीम द्वारा कार्यवाही की गई थी। जिसके बाद एक बार फिर रामा बिल्डर अपनी ऊंची राजनीतिक पहुंच के दम पर नाले में कब्जा करने में लग गया है।
Read More : RAIPUR NEWS : रायपुर नगर निगम के प्रमुख चौक-चौराहे बदहाली के शिकार, नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने बोला हमला
RAIPUR NEWS : छोकरा नाला में कब्जा किये जाने को लेकर पार्षद सावित्री धीवर, पार्षद पति भरत धीवर व पार्षद प्रतिनिधि शरद बंटी पाण्डेय ने रायपुर तहसीलदार राम मूर्ति दीवान से लिखित शिकायत की है। जिस पर अभी तक किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं हुई है। माना जा रहा है, रसूखदारों का पहुंच ऊपर तक है। जिसके चलते सारे जांच असफल साबित हो जा रहे हैं।






