मुंबई। Sad News : बालीवुड के हिमेन धर्मेन्द्र को लेकर बुरी खबर सामने आ रही है। उन्होंने 89 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ले ली है। उन्हें उम्र संबंधी समस्या के चलते सोमवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां डाक्टरों की टीम ने मृत घोषित कर दिया है। वे पिछले लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे।
बॉलीवुड एक्टर धर्मेन्द्र को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर श्रद्धांजली देने का तांता लगा हुआ है। धर्मेन्द्र अपने बढ़ते उम्र के बाद भी लगातार बॉलीवुड से जुड़े रहे। आने वाले दिनों में उनकी फिल्म ईक्कीस 25 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।
Read More : Sad News : इस मशहूर सिंगर पर टूटा दुखों का पहाड़, टीवी देखते समय पति को आया कार्डियक अटैक
Sad News : धर्मेंद्र ने बालीवुड में अपना नाम मेहनत और टैलेंट के दम पर बनाया है। उनकी नेटवर्थ 450 करोड़ रुपये की है। उनके पास आलीशान फार्महाउस है। जिसमें पत्नी प्रकाश कौर के साथ रहते हैं। उनका ये आलीशान फार्महाउस खंडाला में है। जिसकी वीडियो और फोटोज अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते थे। उनका ये फार्महाउस 100 एकड़ में फैला हुआ है.। पर स्वीमिंग पूल से लेकर थेरेपी तक सभी सुविधाएं उपलब्ध है।
धर्मेन्द्र एक भारतीय अभिनेता, निर्माता और राजनीतिज्ञ हैं वो लोकसभा क्षेत्र बीकानेर के सासंद रहे हैं। वे बीजेपी से 2004 में राजस्थान के बीकानेर लोकसभा सीट से चुनाव लड़े थे। और जीत हासिल की थी। हालांकि कार्यकाल पूरा होते-होते धर्मेन्द्र का राजनीति से मोहभंग हो गया। और उन्होंने सन्यास ले लिया।







