वैशाली। Viral Video : बिहार में आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के दौरान वैशाली जिले से एक अलग ही नज़ारा देखने को मिला। परीक्षा केंद्र पर उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब 10 मिनट की देरी से पहुंचे एक शिक्षक को अभिभावकों ने प्रवेश से रोक दिया। अभिभावकों का कहना था कि जब निर्धारित समय के बाद परीक्षा केंद्र पहुंचने वाले छात्रों को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाती, तो फिर यही नियम शिक्षकों पर क्यों लागू नहीं होना चाहिए।
Read More : Viral Video : प्रेमी संग फरार हुई तीन बच्चों की मां, परिजनों को पीछा न करने की दी सलाह
जानकारी के अनुसार, परीक्षा शुरू होने के बाद जब शिक्षक केंद्र पर पहुंचे, तो बाहर मौजूद अभिभावकों ने उन्हें रोक लिया। अभिभावकों ने नियमों में समानता की मांग करते हुए कहा कि अनुशासन केवल छात्रों तक सीमित नहीं रहना चाहिए। कुछ देर तक केंद्र के बाहर बहस का माहौल बना रहा, जिसे देखकर अन्य अभिभावक और स्थानीय लोग भी वहां एकत्र हो गए।
Read More : Viral Video : पति, पत्नी और ‘वो’; सिटी मार्ट में आमना-सामना, जमकर हुआ हंगामा
Viral Video : मामले की सूचना मिलते ही केंद्र अधीक्षक और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने अभिभावकों को समझाया और स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद शिक्षक को परीक्षा कार्य में शामिल होने की अनुमति दी गई। यह घटना परीक्षा व्यवस्था में अनुशासन और जवाबदेही को लेकर चर्चा का विषय बन गई है। कुछ लोगों ने अभिभावकों के रुख को सही ठहराया, तो कुछ ने इसे नियमों की गलत व्याख्या बताया।
बिहार में चल रही इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के दौरान वैशाली जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है. यहां अभिभावकों ने समानता का हवाला देते हुए ‘नो एंट्री’ के नियम को शिक्षकों पर भी लागू कर दिया और कहा कि नियम सबके लिए बराबर हैं. वैशाली में 10 मिनट लेट पहुंचे शिक्षक को अभिभावकों ने गेट… pic.twitter.com/1xlYwP5tTx
— NDTV India (@ndtvindia) February 9, 2026







