लखनऊ। BIG ACCIDENT : उत्तर प्रदेश के लखनऊ से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां भीषण हादसा हो गया है। बिहार से दिल्ली जा रही स्लीपर बस में आग लग गई है। आग से बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई है। घटना में 5 लोगों की मौत की खबर आ रही है। फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है।
Read More : BIG ACCIDENT : माजदा गाड़ी पलटने से भीषण सड़क हादसा, 13 लोग की मौत, कई अन्य घायल
BIG ACCIDENT : बताया जा रहा है। चालक और खलासी मौके से फरार हो गये हैं। घटना के समय ज्यादातर यात्री गहरी निंद में थे। जानकारी की मानें तो बिहार के पटना से मजदूरों और उनके परिवारों को स्लीपर बस से दिल्ली ले जाया जा रहा था। तभी यह घटना हो गई। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।