रायपुर। CG NEWS : राजधानी रायपुर में शिक्षा व्यवस्था का हाल-बेहाल है। कभी रोल मॉडल रहे बीपी पुजारी स्कूल इन दिनों गंभीर अभावों से जूझ रहा है। स्कूल में पिछले एक साल से छात्रों को यूनिफॉर्म उपलब्ध नहीं कराई जा सकी है। इतना ही नहीं, लगभग 1200 छात्रों वाले इस स्कूल में 5 शिक्षकों की भारी कमी बनी हुई है।
पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में प्रदेशभर में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के उद्देश्य से स्वामी आत्मानंद स्कूल खोले गए थे। इसी योजना के तहत राजधानी रायपुर के बीपी पुजारी स्कूल को स्वामी आत्मानंद स्कूल में परिवर्तित कर रोल मॉडल के रूप में विकसित किया गया था। लेकिन वर्तमान में यह स्कूल गंभीर अव्यवस्थाओं से जूझ रहा है। सरकार बदलने के बाद से प्रदेश के अधिकांश आत्मानंद स्कूलों की स्थिति बदतर होती चली गई है, जिसका सीधा असर विद्यार्थियों की पढ़ाई पर पड़ रहा है।
Read More : CG NEWS : डॉ.ज्योतिमा पटेल को इतिहास विषय पर पीएचडी अवार्ड
CG NEWS : ये बातें हालात का जायजा लेने बीपी पुजारी स्कूल (स्वामी आत्मानंद स्कूल) पहुंचे रायपुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने मीडिया से चर्चा के दौरान कही। आपको बता दें कि कांग्रेस शासनकाल में स्वामी आत्मानंद स्कूलों की निगरानी स्वयं कलेक्टर द्वारा की जाती थी, जबकि वर्तमान में इन स्कूलों को शिक्षा विभाग के अधीन कर दिया गया है। इसके चलते व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमरा गई हैं।
शिक्षकों के अनुसार स्कूल में लगभग 1200 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, लेकिन 5 शिक्षकों के पद रिक्त हैं। उपलब्ध शिक्षकों की दो पालियों में ड्यूटी लगाई जा रही है, जिससे पढ़ाई की गुणवत्ता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। स्थिति यहीं नहीं रुकती—विद्यालय में 2 चपरासियों (प्यून) के पद भी खाली हैं। शिक्षकों का कहना है कि संसाधनों और स्टाफ की कमी के कारण वे स्वयं भी परेशान हैं और बच्चों को उचित शैक्षणिक माहौल उपलब्ध नहीं करा पा रहे हैं।
CG NEWS : कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर स्कूल की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने सरकार की शिक्षा नीति पर गंभीर सवाल खड़े किए। इस दौरान प्रमुख रूप से रायपुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मिलिंद गौतम, मंडल अध्यक्ष देव दीवान कुर्रे, विक्की वाधवानी, सेवक महानंद, अमितेश भारद्वाज, सुशांत डे, शहनाज बेगम, पवन प्रधान, सुरेश वर्मा, महादेव अग्रवाल, नरेंद्र भारती, तबरेज रतन, सोनी मोहसिन, दिवाकर साहू, बिरजू बंजारे, बबलू कुंदन, कन्नौजे, नवाज, नरेंद्र कुर्रे, नवीन भारती, अजय महानंद, आलोक ठाकुर, रानू कुर्रे और विशाल रजनी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Read More : CG NEWS : राजनांदगांव नर्सिंग कौशल कॉलेज में एएनएम प्रशिक्षण को मंजूरी
CG NEWS : कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार बच्चों की शिक्षा और भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने मांग की कि स्वामी आत्मानंद स्कूलों में तत्काल यूनिफॉर्म वितरण, शिक्षकों एवं कर्मचारियों की शीघ्र नियुक्ति की जाए, ताकि बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो। अब देखना यह होगा कि सरकार इस गंभीर मुद्दे पर कब तक संज्ञान लेती है, या फिर यह योजना यूं ही बदहाली का शिकार बनी रहेगी।







