रायपुर। Naxal News : नक्सल आॅपरेशन में शामिल सुरक्षा जवानों को बड़ी सफलता हाथ लगी। एक साथ 26 नक्सली ढेर हो गये हैं। इन दिनों नारायणपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा के सीमावर्ती क्षेत्रों में बड़ा नक्सल आॅपरेशन चल रहा है। प्रदेश के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने खुद 26 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि की है। सुरक्षा जवानों को पिछले लंबे समय से इनपुट मिल रही थी। जिस आधार पर आज घटना को अंजाम दिया गया है।
Read More : Naxal News : तीन महिला समेत पांच हार्डकोर नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 19 लाख के हैं इनामी
Naxal News : आपको बता दें कि मुठभेड़ में बड़े नक्सलियों के मारे जाने की भी खबर आ रही है। वहीं एक जवान के शहीद और एक जवान के घायल होने जानकारी मिल रही है। केन्द्र सरकार और छत्तीसगढ़ सरकार लगातार प्रदेश को नक्सल मुक्त करने की मुहिम में जुटे हैं। इस दिशा में आॅपरेशन ब्लैक फारेस्ट 21 दिनों से चलाया जा रहा है। जिसके तहत जवानों 31 नक्सलियों को ढेर कर दिया है।