नई दिल्ली। Political Drama : बहुजन समाजवादी पार्टी चीफ मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को बड़ी जिम्मेदारी दी है। उसे पार्टी का मुख्य नेशनल कोर्डिनेटर बनाया है। इस नियुक्ति के बाद आकाश आनंद कद और पद फिर से वापिस मिल गया है। मायावती ने आज पार्टी के सीनियर नेताओं की बैठक में आकाश की नई नियुक्ति की घोषणा की है। आकाश आनंद चुनाव कैम्पेन का लीड करेंगे। इस नियुक्ति से अब आकाश आनंद मुख्य राजनीति में लौट आए हैं।
Read More : Political Drama : प्रदेश में माब लीचिंग से दो की मौत, सत्तारूढ़ दल के संरक्षण में अराजक तत्व बेलगाम!
आपको बता दें कि आकाश आनंद को तीन नेशनल कोर्डिनेटर रिपोर्ट करेंगे। आज की बैठक में आकाश आनंद मायावती की परछाई की तरह नजर आये। राजनीतिक हलकों में खबर है आने वाले समय में बसपा की गदद्ी के हकदार आकाश आनंद को बनाया जा सकता है। जिस तरह आकाश आनंद मायावती की परछाई की तरह दिखते रहे हैं। इससे तो यही अंदाजा लगाया जा रहा है।
Read More : Political Drama : मंत्री पद लौटाने जा रहे बीजेपी सांसद, कहा-नहीं मांगा मंत्री पद
Political Drama : आकाश आनंद लंबे समय से पार्टी से जुड़े रहे हैं। उन्हें एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। बताया जा रहा है उनके अहम रोल निभाने से पार्टी में नई ऊर्जा का संचार होगा। पूर्व में आकाश आनंद को बहुजन समाज पार्टी से निकाल दिया गया था। इन पर अनुशासनहीनता के आरोप लगे थे। जिसके चलते बाहर का रास्ता दिखाया गया था। महीनेभर बाद ही आज मायावती ने नाटकीय घटनाक्रम के साथ पुन: वापसी करा दी है।