CHHATTISGARH

Political Drama : प्रदेश में माब लीचिंग से दो की मौत, सत्तारूढ़ दल के संरक्षण में अराजक तत्व बेलगाम!

रायपुरPolitical Drama : राजधानी से लगे आरंग में माब लीचिंग की घटना में दो लोगों की मौत पर कांग्रेस ने आक्रोश व्यक्त करते हुये दुर्भाग्य जनक बताया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि यह राज्य की लचर कानून व्यवस्था का परिणाम है। सत्तारूढ़ दल के लोगों के संरक्षण में अराजक तत्व बेलगाम हो गये है। अपराधियों के हौसले बढ़ गये है।

प्रदेश में माब लीचिंग से अब तक दो लोगों की मौत हो गई है। इस घटना से राज्य के माथे पर कलंक का टीका लग गया है। इस तरह की घटना को अंजाम देने का अधिकार इन दबंगों को कहां से हासिल हुआ? विष्णु देव साय की सरकार को जवाब देना ही होगा। इस घटना से जुड़े लोग किस संगठन से जुड़े है? सरकार इसका खुलासा करे तथा इस प्रकार का गिरोह बाजी पर अंकुश लगाये।

Read More : Political Drama : यूपी में हार के बाद योगी की हो सकती है छुट्टी, किया गया दिल्ली तलब!

Political Drama : कांग्रेस नेता सुशील आनंद शुक्ला ने बयान जारी करते हुये कहा है यदि कोई इस तरह की घटना को अंजाम दे रहा है तो उसके लिए बाबा साहब का बनाया संविधान है।

प्रदेश में हुई माब लीचिंग की घटना को लेकर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने बयान जारी करते हुये कहा है कि प्रदेश का सर को शर्म से झुक गया है।

Political Drama : भाजपा सरकार से प्रदेश की कानून व्यवस्था संभल नहीं रही है। सत्ता रूढ़ दल के लोग सत्ता के दंभ में अपराधियों को संरक्षण दे रहे है। जिसका दुष्परिणाम है कि राज्य में 5 महीने में ही अपराध का गढ़ बन गया है। चोरी, डकैती, हत्या, लूट, बलात्कार, माफियाराज, तस्करी, जुआ-सट्टा, नशाखोरी के अवैध कारोबार के बाद अब माब लीचिंग भी शुरू हो गयी है।

Related Articles

Back to top button