NATIONAL

Political Drama : यूपी में हार के बाद योगी की हो सकती है छुट्टी, किया गया दिल्ली तलब!

नई दिल्लीPolitical Drama : लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद राजनीतिक पार्टियों में उठापटक का दौर शुरू हो गया है। इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिल्ली तलब किया गया है। इस बीच खबर आ रही UP में RSS की नाराजगी दूर करने की कोशिश होने लगी है. BJP बड़ा करने की तैयारी में लग गई है. यूँ कहें तो मुख्यमंत्री पद से योगी आदित्यनाथ की छुट्टी हो सकती है।

उत्तर प्रदेश में कुल 80 लोकसभा सीटें हैं। जिसमें 33 सीटें हासिल कर भाजपा प्रदेश में दूसरे नंबर पर है। वहीं पहले नंबर पर समाजवादी पार्टी बनी हुई है। समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में 36 सीटें हासिल की है। जिससे अखिलेश यादव का कद बढ़ गया है।

Read More : Political Drama : एनडीए गठबंधन में खींचतान शुरू, नायडू और नीतिश मलाईदार पदों की कर रहे डिमांड

Political Drama : अयोध्या, अमेठी और रायबरेली जिसे भाजपा महत्वपूर्ण मान रही थी। वहां कांग्रेस ने कब्जा कर लिया है। सरकार बनाते दिख रही एनडीए जीत के बाद भी असंतुष्ट नजर आ रही है। वहीं 400 पार के नारा को जनता ने करारा जवाब दिया है।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह ने हार की जिम्मेदारी लेते हुये अपना इस्तीफा पार्टी अलाकमान को सौंप दिया है।

Related Articles

Back to top button