रायपुर/महेंद्र कुमार साहू (9907630081)। RAIPUR NEWS : रायपुर नगर निगम में भ्रष्टाचार का खेल खुलेआम खेला जा रहा है। दबंग भू-माफिया अब नाले की जमीन तक को नहीं छोड़ रहे हैं। पूरे मामले की शिकायत निगम आयुक्त विश्वजीत से किए जाने के बावजूद कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति की गई, जिससे दबंगों को खुला संरक्षण दिए जाने का मामला सामने आया है।
ताजा मामला वीआईपी रोड स्थित राजाराम नाले का है, जहां नाले से लगी शासकीय डबरी पर अवैध कब्जा किया जा रहा है। इस पूरे मामले को नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने उठाया है और प्रेसवार्ता कर महापौर मीनल चौबे एवं निगम प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
Read More : RAIPUR NEWS : गर्मी से पहले पानी की किल्ल्त होगी दूर, सप्लाई सिस्टम का किया जा रहा परीक्षण
RAIPUR NEWS : नेता प्रतिपक्ष तिवारी ने मौके का निरीक्षण करने के बाद भ्रष्टाचार की गंध महसूस करते हुए निगम आयुक्त को पूरे मामले की शिकायत की थी। इसके बाद एसडीएम को पत्र लिखकर सीमांकन कराने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन निर्देश जारी हुए एक माह बीत जाने के बाद भी आज तक सीमांकन रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराई गई है। इससे कई गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
इतना ही नहीं, पूरे भ्रष्टाचार पर बुलडोजर चलाने की बात भी सामने आई थी, जो पूरी तरह से खोखली साबित हो रही है। कार्रवाई के नाम पर केवल एक दीवार तोड़ी गई है, जबकि मौके पर आज भी नाले की दिशा जस की तस बनी हुई है।
Read More : RAIPUR NEWS : आठ साल पुराने रिश्वत मामले में सजा, पूर्व सीएमओ अनिल शर्मा और सब इंजीनियर सुरेश चंद्र गुप्ता को तीन साल का कारावास
RAIPUR NEWS : निगम प्रशासन की इस कथित कार्रवाई पर नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने कई सवाल खड़े किए हैं, जिनमें सीमांकन रिपोर्ट सार्वजनिक न करना और एफआईआर दर्ज न करना शामिल है। उन्होंने भू-माफिया को बचाने का भी आरोप लगाया है।







