रायपुर। Ration Card : प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाले राशन को लेकर गंभीर संकट की स्थिति बनी हुई है। गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पिछले दो माह से नियमित राशन नहीं मिल पा रहा है। एक ओर जहां सरकारी गोदामों में राशन के स्टॉक की कमी बताई जा रही है. तो वहीं दूसरी ओर ई-केवाईसी को आधार बनाकर राशन वितरण सीमित कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार प्रदेश के कई जिलों के गोदामों में गेहूं और चावल का पर्याप्त भंडारण नहीं है। इस कारण उचित मूल्य की दुकानों पर राशन वितरण प्रभावित हो रहा है। राशन डीलरों का कहना है कि उन्हें ऊपर से आवंटन ही नहीं मिल रहा, जिससे वितरण संभव नहीं हो पा रहा।
Read More : किसानों की हुई बल्ले-बल्ले : डीएपी खाद पर 36% अतिरिक्त सब्सिडी को केंद्र ने दी मंजूरी…Govt Schemes Ration Card
Ration Card : प्रशासन द्वारा यह तर्क दिया जा रहा है कि राशन कार्ड में जिन सदस्यों की ई-केवाईसी पूरी है, केवल उतने सदस्यों का ही राशन जारी किया जा रहा है। इसका सीधा असर उन परिवारों पर पड़ रहा है, जिनके सभी सदस्यों की ई-केवाईसी समय पर पूरी नहीं हो सकी।
कई राशन कार्ड धारकों का आरोप है कि उन्होंने माह की 10 तारीख के बाद ई-केवाईसी की है. लेकिन इसके बावजूद उन्हें पिछले दो महीनों से राशन नहीं दिया गया। पहले महीने ekyc अपडेट नहीं हो पाने का हवाला दिया गया. तो दूसरे महीने लेट से ekyc होने का हवाला दिया गया. इस तरह लगातार डीलरों द्वारा कभी सिस्टम अपडेट नहीं होने तो कभी आदेश नहीं होने का हवाला देकर लाभार्थियों को लौटाया जा रहा है।
Ration Card : बीते दिनों यह भी जानकारी सामने आई थी कि फरवरी और मार्च माह का राशन एक साथ वितरित किया जाएगा, जिससे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद थी। हालांकि गोदामों में राशन उपलब्ध नहीं होने के चलते यह व्यवस्था भी लागू नहीं हो हो पा रही है।
Read More : Mahtari Vandan Yojana : महिलाओं की हुई बल्ले-बल्ले, महतारी वंदन योजना की 22वीं किस्त जारी, जानें कैसे चेक करें अपना स्टेटस Ration Card
राशन न मिलने से सबसे अधिक असर दिहाड़ी मजदूरों, बुजुर्गों, महिलाओं और गरीब परिवारों पर पड़ रहा है। महंगाई के इस दौर में खुले बाजार से अनाज खरीदना इनके लिए कठिन होता जा रहा है। कई परिवारों के सामने भोजन का संकट भी मंडराता जा रहा है.
पूरे मामले में प्रशासन की ओर से अब तक कोई स्पष्ट रुख नहीं आ रहा है. न तो राशन स्टॉक को लेकर ठोस जानकारी दी जा रही है और न ही ई-केवाईसी से वंचित परिवारों के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। इससे आम जनता में असंतोष बढ़ता जा रहा है।
Ration Card : जानकारों का कहना है कि यदि जल्द ही गोदामों में राशन की आपूर्ति और ई-केवाईसी से जुड़ी समस्याओं का समाधान नहीं होता है. तो हालात और अधिक ख़राब हो सकते हैं। जरूरत है मानवीय आधार पर निर्णय लेते हुए जरूरतमंदों को राशन उपलब्ध कराया जाए।






