रायपुर। RAIPUR CRIME : राजधानी रायपुर से लगे तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गजानंद एप के जरिये ऑनलाइन सट्टा का संचालन करने वाले नंदलाल लालवानी और गोविंद लालवानी मुख्य संचालकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा के पैसो के लेन-देन में उपयोग में लाये गये 600 से अधिक बैंक खाताओं को फ्रीज कर दिया है। वहीं मामले में अब तक कुल 6 सटोरियों भी गिरफ्तार किया गया है। सटोरियों द्वारा गजानंद एप के पैनलों से तिल्दा-नेवरा क्षेत्रांतर्गत आॅनलाईन सट्टा का संचालन किया जा रहा था। दोनों सटोरिये रिश्ते में बाप-बेटे हैं।
Read More : RAIPUR CRIME : लूट की घटना को अंजाम देने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 24 घंटे के भीतर पकड़े गये सभी आरोपी
आपको बता दें कि मामले में पूर्व में 4 सटोरियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 7 नग मोबाईल फोन एवं नगदी रकम जुमला लगभग 1,20,000/- रुपए जप्त किया है। गिरफ्तार सटोरियों से पूछताछ एवं तकनीकी विशलेषण में सटोरियों की संलिप्तता पाये जाने का मामला सामने आया है। जिसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
Read More : RAIPUR CRIME : रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, जानलेवा हमला करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
RAIPUR CRIME : गिरफ्तार सटोरियों के कब्जे 3 नग मोबाईल फोन एवं 2 नग आधार कार्ड जप्त किया गया है। पुलिस ने तिल्दा-नेवरा थाना में सटोरियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 125/25 धारा 4(क) जुआ एक्ट, छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 07, 318(4), 338, 336(3), 340(2), 61(2) बी.एन.एस का अपराध पंजीबद्ध किया है।