• Home
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • ENTERTAINMENT
  • BUSINESS
  • AUTOMOBILE
  • TECHNOLOGY
  • web stories
  • E-Paper
Thursday, February 19, 2026
  • Login
expresstv24.com
  • Home
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • ENTERTAINMENT
  • BUSINESS
  • AUTOMOBILE
  • TECHNOLOGY
  • web stories
  • E-Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • ENTERTAINMENT
  • BUSINESS
  • AUTOMOBILE
  • TECHNOLOGY
  • web stories
  • E-Paper
No Result
View All Result
expresstv24.com
No Result
View All Result
Home CHHATTISGARH

RAIPUR NEWS : महिला सुरक्षा को लेकर मैट्स यूनिवर्सिटी का सराहनीय प्रयास, POSH अधिनियम पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

in CHHATTISGARH
महिला सुरक्षा को लेकर मैट्स यूनिवर्सिटी का सराहनीय प्रयास

महिला सुरक्षा को लेकर मैट्स यूनिवर्सिटी का सराहनीय प्रयास

0
SHARES
Share on FacebookShare on Twitter

रायपुर। RAIPUR NEWS : मैट्स लॉ स्कूल, मैट्स यूनिवर्सिटी रायपुर के तत्वावधान में 19 फरवरी 2026 को शुभम के-मार्ट परिसर में “कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम, 2013 (POSH Act)” विषय पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कार्यस्थल पर महिलाओं की गरिमा, सुरक्षा और समानता के प्रति समाज को संवेदनशील बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में सामने आया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य POSH अधिनियम, 2013 के प्रावधानों की जानकारी आम नागरिकों और कर्मचारियों तक पहुँचाना था, ताकि वे अपने अधिकारों और दायित्वों को समझ सकें। इस अधिनियम के अंतर्गत प्रत्येक संस्थान में आंतरिक शिकायत समिति (ICC) के गठन तथा शिकायतों के निष्पक्ष और समयबद्ध निवारण की व्यवस्था को प्रभावी ढंग से समझाया गया।

Read More : RAIPUR NEWS : रायपुर में पेयजल संकट बरकरार, 20 दिन बाद भी नहीं मिला समाधान, नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने उठाए जल बोर्ड की कार्यप्रणाली पर सवाल

इस अवसर पर एलएल.बी. के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा। नाटक के माध्यम से कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ होने वाले यौन उत्पीड़न की परिस्थितियों, पीड़िता के अधिकारों, शिकायत की प्रक्रिया तथा सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारियों को सरल और प्रभावशाली रूप में प्रस्तुत किया गया। नाटक ने उपस्थित कर्मचारियों और आमजन को न केवल जानकारी दी, बल्कि सोचने और जागरूक होने के लिए भी प्रेरित किया।

RAIPUR NEWS : यह कार्यक्रम कुलाधिपति गजराज पगारिया, कुलपति प्रो. (डॉ.) के. पी. यादव, रजिस्ट्रार गोकुलानंदा पांडा तथा डायरेक्टर जनरल प्रियेश पगारिया के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। विधि विभागाध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार के नेतृत्व और कार्यक्रम संयोजक डॉ. आई. नागमणि देशलहरे के समन्वय से आयोजन को सफल बनाया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने कर्मचारियों एवं आम नागरिकों से संवाद स्थापित कर POSH अधिनियम के अंतर्गत उपलब्ध कानूनी प्रावधानों, शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया तथा महिला सम्मान से जुड़े संवैधानिक मूल्यों की जानकारी दी। साथ ही जागरूकता पंपलेट वितरित कर सुरक्षित, सम्मानजनक और लैंगिक समानता पर आधारित कार्यस्थल संस्कृति को अपनाने का संदेश दिया गया।

Read More : RAIPUR NEWS : तेलीबांधा मरीन ड्राइव में पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली!, नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने उठाए कई सवाल

RAIPUR NEWS : इस पहल को उपस्थित कर्मचारियों और नागरिकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। लोगों ने इसे समाज में जागरूकता बढ़ाने वाला उपयोगी प्रयास बताया। इस प्रकार के सामुदायिक विधिक जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से मैट्स यूनिवर्सिटी सामाजिक उत्तरदायित्व, लैंगिक न्याय और नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने की दिशा में निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रही है।

Previous Post

RAIPUR NEWS : रायपुर में जिला सैनिक कल्याण अधिकारियों का दो दिवसीय कॉन्क्लेव, पूर्व सैनिकों की समस्याओं और योजनाओं पर हुआ मंथन

Related Posts

रायपुर में जिला सैनिक कल्याण अधिकारियों का दो दिवसीय कॉन्क्लेव
CHHATTISGARH

RAIPUR NEWS : रायपुर में जिला सैनिक कल्याण अधिकारियों का दो दिवसीय कॉन्क्लेव, पूर्व सैनिकों की समस्याओं और योजनाओं पर हुआ मंथन

February 19, 2026
कचना स्वास्तिक नगर में गहराया जल संकट, नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने किया मटका फोड़ विरोध
CHHATTISGARH

RAIPUR NEWS : कचना स्वास्तिक नगर में गहराया जल संकट, नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने किया मटका फोड़ विरोध

February 19, 2026
MR Hospital का काला सच!, मरीज को लूट रहे डॉक्टर, पैसे नहीं मिला तो ईलाज किया बंद...
CHHATTISGARH

MR Hospital का काला सच!, मरीज को लूट रहे डॉक्टर, पैसे नहीं मिला तो ईलाज किया बंद!, मेकाहारा में मरीज ने तोड़ा दम, कैसे जारी हुआ लाइसेंस, CMHO ने किया था सील

February 18, 2026
RAIPUR POLICE : लंबित ई-चालान धारकों के लिए राहत की खबर ...
CHHATTISGARH

RAIPUR POLICE : लंबित ई-चालान धारकों के लिए राहत की खबर, लोक अदालत में होगा प्रकरणों का निदान, 14 मार्च को लोक अदालत में सुनवाई

February 17, 2026
अंतर्विषयकता, प्रौद्योगिकी और वैश्विक जुड़ाव" विषय पर विशेषज्ञ वार्ता का आयोजन
CHHATTISGARH

CG NEWS : लिटरेरी स्टडीज का भविष्य: अंतर्विषयकता, प्रौद्योगिकी और वैश्विक जुड़ाव” विषय पर विशेषज्ञ वार्ता का आयोजन इंग्लिश डिपार्टमेंट, मैट्स विश्वविद्यालय, रायपुर में किया गया

February 17, 2026
CG NEWS : नर्मदेश्वर महादेव प्राण प्रतिष्ठा एवं महाशिवरात्रि महोत्सव का भव्य शुभारंभ, श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़
CHHATTISGARH

CG NEWS : नर्मदेश्वर महादेव प्राण प्रतिष्ठा एवं महाशिवरात्रि महोत्सव का भव्य शुभारंभ, श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़

February 14, 2026

Browse by Category

  • AUTOMOBILE
  • Blog
  • BUSINESS
  • CHHATTISGARH
  • E-Paper
  • ENTERTAINMENT
  • INTERNATIONAL
  • JOB
  • LIFE STYLE
  • NATIONAL
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • Stock Market
  • TECHNOLOGY
  • Vastu Tips

Tags

Adani Power Limited Adani Power Plant bajaj bajaj pulsar NS400Z BIG ACCIDENT BIG BREAKING BIG NEWS BREAKING NEWS BSNL Bumper Discount CG MOVIE CG NEWS CRIME NEWS Gst Hathras LIVE iPhone15 Jio Junior Miss India Marwahi Breaking News MINI Cooper Modi Cabinet 3.0 Naxali News NTA Old Note Overrated Liquor Pandit Pradeep Ji Mishra Sehore Wale Political Drama Pradeep Mishra RAIPUR BREAKING Raipur News Save Hasdeo Save Hasdev Senior Citizen Shiva Mahapuran Shiv Mahapuran Shiv Mahapuran Katha Sofia Ansari State Gst Success Stories Surajpur Breaking T20 World Cup Today Gold Price Urfi Javed Viral Video WEATHER ALERT

Address

OWNER NAME : MAHENDRA KUMAR SAHU
Lig-1043, Sector-6, Housing Board Colony Saddu, Raipur (C.G.) Pin No.492014
Contact Us: +0771-4339188
Email Us : expresstv24today@gmail.com

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • ENTERTAINMENT
  • BUSINESS
  • AUTOMOBILE
  • TECHNOLOGY
  • web stories
  • E-Paper

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In